सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: Traffic to remain restricted from today until the inauguration.

गंगा एक्सप्रेसवे : आज से उद्घाटन तक प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Traffic to remain restricted from today until the inauguration.
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से तीन दिन पहले यानि आज से ही एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
Trending Videos

इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर गाइडलाइन भी जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि मेरठ से बलिया तक एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन की जिम्मेदारी इस रूट पर पड़ने वाले संभल समेत 12 जिलों के 52 थानों के जिम्मे रहेगी। इन जिलों के पुलिस कप्तानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह जिले के यूपी 112 के प्रभारी से समन्वय कर संबंधित थानों में संचालित होने वाली पीआरवी के लिए पूर्व से चिह्नित रूट में गंगा एक्सप्रेसवे को भी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले में करीब 39 किलोमीटर लंबे हिस्से में एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से वाहन न चढ़ने देने के लिए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर निर्मित टोल प्लाजा पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोटेशन के मुताबिक पुलिस का भी प्रबंध किया गया है।
सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्राेलिंग करेंगे तथा एक्सप्रेसवे को अवरोध मुक्त रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed