सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It became difficult to pass through dilapidated roads, no repairs were done.

Sambhal News: जर्जर सड़कों से निकलना हुआ दूभर, नहीं की गई मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 29 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
It became difficult to pass through dilapidated roads, no repairs were done.
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा और बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है सड़कों में तमाम बड़े-बड़े गड्ढों होने से दो पहिया वाहन चालकों का चलना भी मुश्किल हो चुका है। इसके बाद ही पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। आए दिन ग्रामीण सड़कों की हालत खराब होने से हादसे से होते रहते हैं।
Trending Videos


गांव पवांसा-श्यौराजपुर मार्ग में तमाम जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना कराना पड़ता है। गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसे से हो जाते हैं। यह मार्ग करीब पांच गांव को जोड़ता है। गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर-सहरिया उर्फ सैंडा मार्ग का निर्माण और मरम्मत का कार्य बीते नौ वर्ष से नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के द्वारा मार्ग की मरम्मत पर निर्माण कार्य करना शुरू नहीं हो सका है। गांव घनेटा सोतीपुरा-हयातनगर मार्ग की सड़क उखड़ चुकी है। ग्रामीणों के द्वारा तमाम शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण नहीं कराया गया है ऐसे में शहर जाने के लिए बाइक से उखड़ हुई सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। बरसात के मौसम में मार्ग पर पानी भरा होने से बाइक चलाना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा-कैलादेवी मार्ग की हालत ठीक नहीं है। मार्ग में जगह-जगह तमाम गड्ढे बने हुए हैं। बड़े-बड़े गड्ढे में बाइक चलाना भी मुश्किल हो गया है जबकि यह मार्ग करीब सात गांवों को जोड़ता है इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत और निर्माण कार्य नहीं हो सका है इस स्कूली बच्चों को अभी साइकिल लेकर निकलना में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed