सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The administration will take action against 15 schools found guilty of charging excessive fees.

Sambhal News: 15 विद्यालय अधिक शुल्क लेने के दोषी प्रशासन की ओर से होगी अगली कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 29 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The administration will take action against 15 schools found guilty of charging excessive fees.
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों में शुल्क वृद्धि, एनसीईआरटी की पुस्तकें संचालित होने को लेकर बैठक की गई। इसमें विद्यालयों में नामांकन अभियान पर चर्चा की गई।
Trending Videos

साथ ही निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशासनिक बैठक में शुल्क वृद्धि को लेकर चर्चा हुई। पिछली बैठक में जिन विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक तथा बिना जिला शुल्क नियामक समिति से अनुमोदन प्राप्त किए शुल्क लिया गया था उनको प्रत्यावेदन देने का समय दिया गया था। प्रत्यावेदन के निस्तारण के बाद 15 विद्यालय अधिक शुल्क लेने के दोषी पाए गए। प्रशासन की ओर से डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि इन 15 विद्यालयों से संबंधित शुल्क का विवरण मंगलवार को प्राप्त करा दिया जाए तथा इनका पक्ष लेकर प्रस्तुत किया जाए। प्रशासन की ओर से कहा गया कि एनसीईआरटी की पुस्तक ही पढ़ाई जाएं। कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें विद्यालयों में चलाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस पर अंकुश लगाएं और कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed