सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: With its inauguration, a new era of development, connectivity and employment will begin in Sambhal.

गंगा एक्सप्रेसवे: लोकार्पण के साथ शुरू होगा संभल में विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार का नया युग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: With its inauguration, a new era of development, connectivity and employment will begin in Sambhal.
विज्ञापन
संभल। लंबे इंतजार के बाद देश के 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बुधवार यानी आज किया जाएगा। जिला हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने ही किया था। संभल जिले में भी लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। इसके अलावा सुरक्षा और व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया है। पिछले तीन दिन से इस एक्सप्रेस-वे पर पुलिस-प्रशासन और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अलावा आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। सुरक्षा में पुलिस लगी है। मंगलवार को टोल पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई और एंबुलेंस भी लगा दी गई है। लोकार्पण के साथ ही मेरठ से प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा।
Trending Videos




बुधवार को संभल जिले में बहजोई के नजदीक लहरावन अचलपुर गंगा एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी शामिल होंगी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेस-वे के संभल जिले में दो इंटरचेंज बने हैं। पहला लहरावन और दूसरा खिरनी मोहिउद्दीनपुर में बनाया है। खिरनी इंटरचेंज के नजदीक ही औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। जमीन क्रय करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यूपीडा अतिरिक्त जमीन क्रय करना चाहता था। इसके चलते पिछले दिनों टीम ने सर्वे कर प्रशासन को जमीन की मांग से अवगत करा दिया है। गंगा एक्सप्रेस-वे से जिले की अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि और औद्योगिक वृद्धि होना तय है। एक्सप्रेस-वे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संभल जिले से होकर गुजर रहा है। करीब लंबाई 39 किलोमीटर है, जो 38 गांवों से होकर गुजरेगा। संभल शहर से करीब सात किलोमीटर दूर गवां मार्ग पर खिरनी मोहिउद्दीनपुर में इंटरचेंज बनाया है। इस इंटरचेंज से मुरादाबाद, रामपुर और उत्तराखंड के कई जिलों के वाहन मेरठ और दिल्ली जा सकेंगे। इसी तरह चंदौसी तहसील के लहरावन में मुरादाबाद-आगरा हाईवे के वाहन मेरठ और प्रयागराज के लिए प्रवेश कर सकेंगे।



00000000000



संभल जिले में कार्यदायी संस्था को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा



जिले में करीब 39 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसमें संभल और चंदौसी तहसील के 38 गांव शामिल हैं। चंदौसी के बाद बदायूं में प्रवेश कर रहा है। कार्यदायी संस्था को वर्ष 2021 से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। भूमि क्रय करने में जगह-जगह विरोध किया गया और सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उठी। किसी तरह कार्यदायी संस्था ने प्रशासन के सहयोग से जमीन को क्रय किया। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को लेकर विरोध शुरू हो गया। जगह-जगह अंडरपास बनाए जाने की मांग की गई। इसके लिए भी काफी विरोध होता रहा था। प्रशासन ने इसका समाधान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ मिलकर निकाला। कई जगह जिले में अतिरिक्त अंडरपास बनाए गए हैं। जिस कारण निर्माण कार्य पूरा होने में भी जिले में समय लगा।




लहरावन इंटरचेंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों ने समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को परखा। सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके लिए गर्मी से बचाव के उपाय भी किए गए हैं। पानी और अन्य व्यवस्थाएं की हैं। एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। प्रशासन ने बताया कि आगंतुकों के बैठने, मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था आदि को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed