{"_id":"69f1139718fdc2a27c055838","slug":"even-in-the-new-session-complete-books-were-not-available-affecting-childrens-education-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128893-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नए सत्र में भी नहीं मिली पूरी किताबें, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नए सत्र में भी नहीं मिली पूरी किताबें, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब एक महीना बीतने को है, लेकिन अब तक कक्षा एक से आठ तक की किताबें सभी स्कूलों तक नहीं पहुंच सकी हैं। स्थिति यह है कि आधे से भी कम विद्यालयों में ही पुस्तकों की आपूर्ति हुई है और जहां किताबें पहुंची भी हैं, वहां सभी विषयों की पूरी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बनियाखेड़ा ब्लॉक के स्कूलों में है, जहां आधी-अधूरी किताबों के सहारे पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं, ताकि सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। इसके लिए हर साल पहले से ही किताबों की आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, लेकिन इस बार वितरण की रफ्तार धीमी बनी हुई है। शिक्षकों का कहना है कि कई स्कूलों में कुछ कक्षाओं की ही किताबें पहुंची हैं, जबकि कई विषयों की पुस्तकें अब तक नहीं मिली हैं। ऐसे में बच्चों को या तो पुरानी किताबों से पढ़ाना पड़ रहा है या एक ही किताब से कई छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पढ़ाई का क्रम प्रभावित हो रहा है और निर्धारित समय से पाठ्यक्रम पूरा कराना मुश्किल हो रहा है। ब्लॉक बनियाखेड़ा के विद्यालयों में भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। यहां भी कई स्कूलों में आधी-अधूरी किताबें ही पहुंची हैं, जिससे शिक्षक और छात्र दोनों परेशानी झेल रहे हैं। जिला समन्वयक अंकित कुमार ने बताया कि किताबों की आपूर्ति जिले में हो चुकी है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों में सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X