{"_id":"69e9004f6ae79942a90a5b67","slug":"couple-murder-case-police-register-case-against-70-people-including-victim-family-charge-blocking-road-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दंपती हत्याकांड: पीड़ित परिवार समेत 70 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोप- सड़क की जाम, कर्मियों से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती हत्याकांड: पीड़ित परिवार समेत 70 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोप- सड़क की जाम, कर्मियों से अभद्रता
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:41 PM IST
सार
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक चौराहे पर राजा और फराह की हत्या के विरोध में जाम लगाने के मामले में पुलिस ने परिजनों समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोप है किजाम के दौरान एंबुलेंस तक फंसी रही और पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
1 of 5
मुरादाबाद में दंपती की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक चौराहे पर बुधवार को जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में राजा और फराह के परिजन और 60-70 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिये जाम लगाने वालों की पहचान कर रही है।
Trending Videos
2 of 5
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में दंपती का हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
सोमवार की रात करीब आठ बजे सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर गई थी। इस मामले में पुलिस ने राजा के भाई शुएब की तहरीर पर चक्कर की मिलक निवासी फहीम, उसके बेटे फरजंद, आरिफ, नवाब, अनस समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते लोग
- फोटो : संवाद
मंगलवार की शाम राजा, फराह के परिजन और चक्कर की मिलक के लोगों ने चौराहे पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया गया था। करीब एक घंटे तक जाम लगाकर लोगों का रास्ता बंद किया था। एसआई तरुण कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चौराहे पर जाम की वजह से एंबुलेंस भी नहीं निकल पाई थी।
4 of 5
पुलिस से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते परिजन
- फोटो : संवाद
आने जाने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने गए पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि राजा और फराह के परिजन और 60- 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज से जाम लगवाने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मुरादाबाद में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता देंगे विधायक
पति-पत्नी की हत्या के बाद मुरादाबाद देहात के विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बच्चों को सांत्वना दी। उन्होंने निजी तौर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने व सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा नेता असलम पंचायती, आफ़ताब बॉबी, सैयद राशिद अली, सूफी तक़रीज़, मोहम्मद इमरान, निज़ाम हुसैन उर्फ़ पम्मा, सरवर मिर्ज़ा, शाहिद अली, फ़हीम मंसूरी, राजा तूफ़ानी, शाकिर अली राइनी व नाज़िम आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X