{"_id":"69cd85b75712ce1b740d18a6","slug":"kanth-declared-a-leopard-infested-area-parents-afraid-to-send-children-to-school-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113028-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ तेंदुआ बहुल्य क्षेत्र घोषित, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ तेंदुआ बहुल्य क्षेत्र घोषित, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा तेंदुओं का आतंक अब किसानों और स्कूली बच्चों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है। कांठ के क्षेत्र में हालात ऐसे हैं कि किसान तो खेतों और बच्चे स्कूलों में जाने से कतरा रहे हैं। महिलाएं लाठी-डंडे लेकर तेंदुए से खुद की सुरक्षा कर रही हैं।
कांठ तहसील क्षेत्र को पहले से ही वन विभाग ने तेंदुआ बहुल्य घोषित किया हुआ है। इसके लिए पिछले दिनों जगह-जगह जागरूकता संबंधित होर्डिंग भी लगवाए गए थे। अब तेंदुए द्वारा दो दिन में लगातार गांव महदूद कलमी और मिश्रीपुर में दो बच्चियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद से खादर क्षेत्र के गांव महदूद कलमी और मिश्रीपुर सहित तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में तेंदुए की जबरदस्त दहशत है। किसान खेतों पर तो बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। खादर क्षेत्र के अंकुश कुमार, सत्यवान सिंह, रूपराम सिंह, विमल कश्यप, वकील अहमद, मोहम्मद नदीम, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
Trending Videos