{"_id":"6a8223b33b4491c4740d8433","slug":"kite-severs-the-thread-of-life-teenager-comes-into-contact-with-high-voltage-line-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-971403-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पतंग ने काट दी जिंदगी की डोर.. हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पतंग ने काट दी जिंदगी की डोर.. हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन में उलझी कटी पतंग को निकालते वक्त कक्षा छह का छात्र पुष्कर (12) बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किशोर अपने मकान की छत पर खड़ा होकर पतंग तारों के बीच से निकाल रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आ गया।
हिमगिरी कॉलोनी निवासी दीपक मूंग की दाल का ठेला लगाते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा पुष्कर कक्षा छह का छात्र था। रविवार को पुष्कर घर की छत पर था। इसी दौरान कहीं से कटकर आई पतंग विद्युत लाइन के तारों में उलझ गई। पुष्कर पतंग निकालने की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसने पतंग की डोर पकड़ने की कोशिश की, वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह छत पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिवार वाले झुलसे पुष्कर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की वजह की जांच की। विद्युत कर्मियों के मुताबिक, घर की छत से हाईटेंशन लाइन की दूरी करीब सात से आठ फीट है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पतंग विद्युत तारों में उलझी हुई थी और उसे पकड़ने के प्रयास में हादसा हुआ।
हालांकि, अब पूरे मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। टीम यह देखेगी कि विद्युत लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं और हादसे में विद्युत निगम की कोई लापरवाही अथवा तकनीकी कमी तो नहीं रही। अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में विद्युत निगम के स्तर से किसी तरह की लापरवाही या कमी सामने आती है तो पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हादसे ने एक बार फिर आबादी वाले क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कपड़े सुखाने गई महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई
चंद्रनगर में 15 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे छत पर कपड़े सुखाने गई 25 वर्षीय कविता हादसे का शिकार हो गई। छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कविता के दाहिने हाथ का पंजा बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। करंट से हाथ में गंभीर चोट आई है, जिससे पंजा बुरी तरह जल गया। परिजनों के मुताबिक चोट इतनी गंभीर है कि उसका हाथ अब पहले जैसा हो पाना मुश्किल है।
हिमगिरि कॉलोनी में हुई घटना दुखद है, प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि छात्र पतंग के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम मामले की जांच करेगी। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। चंद्रनगर की घटना की जानकारी नहीं है।
- प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता