फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Massive fire at candle factory... 15 fire tenders brought it under control in ten hours.

Moradabad News: मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग...दमकल की 15 गाडि़यों ने दस घंटे में पाया काबू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at candle factory... 15 fire tenders brought it under control in ten hours.
मुरादाबाद। बुधबाजार कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात 12:55 बजे मोमबत्ती की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग बेसमेंट में बने गोदाम और शोरूम तक पहुंच गई। फैक्टरी से उठती आग की लपटों को देख आसपास की सागर सराय, प्रकाश कुंज और कृष्णा कॉलोनी को खाली करा लिया गया था। एक बड़ी आबादी सड़कों पर थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाडि़यां लगाई गईं थीं, जिन्होंने शनिवार की सुबह 11 बजे तक काबू पाया। इस अग्निकांड में तैयार और कच्चा माल जल गया।बगल में बना फैक्टरी मालिक का घर भी जल गया। पड़ोस के चार मकानों तक भी लपटें पहुंच गई थीं। गनीमत रही कि आग भीतर पहुंचने से पहले ही बुझा ली गई।
विज्ञापन

बुधबाजार की कृष्णा कॉलोनी महाराजा होटल वाली गली निवासी अभिषेक अग्रवाल मोमबत्ती के बड़े कारोबारी हैं। अभिषेक की मोमबत्ती की एक फैक्टरी पाकबड़ा में एसईजेड में है जबकि दूसरी फैक्टरी कटघर क्षेत्र में काशीपुर तिराहे के पास है। अभिषेक ने कृष्णा कॉलोनी में अपने घर के बराबर में भी करीब 400 गज के दो मंजिला भवन में फैक्टरी, गोदाम और शोरूम बना रखा था। इस भवन के बेसमेंट में एक बड़ा गोदाम भी है, जिसमें तैयार माल रखा हुआ था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे फैक्टरी और गोदाम बंद करने के बाद कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। फैक्टरी मालिक और उनके परिवार के लोग भी सो गए। फैक्टरी के पास में स्थित शिवमंदिर के पुजारी पंडित बसंत बल्लभ चिलकोटी और पड़ोसी उमेश सिक्का ने 12-55 पर फैक्टरी से धुंआ और लपटें उठते देखीं। पुजारी ने फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल को तत्काल सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। तत्काल दमकल की गाडि़यां पहुंच गईं। रास्ता तंग होने के कारण फैक्टरी तक गाडि़यां नहीं पहुंच पा रहीं थीं। गाड़ियों को बुधबाजार रोड पर महाराजा होटल के पास खड़ा किया गया और पाइपों के जरिये पानी फैक्टरी तक पहुंचा गया। कुछ गाड़ियां पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ी की गईं। इसके बाद पानी की बौछार डाली गई। इस तरह दमकल की 15 गाडि़यों की मदद से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड की चपेट में पड़ोसी सागर सक्सेना, कारोबारी सचिन मित्तल, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के पीए रहे शंभू शरण गुप्ता के घर तक आग पहुंच गई। इनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई और शीशे भी टूट गए। दरवाजे और खिड़कियां भी जल गईं। डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल पुलिस फोर्स के साथ पूरे वक्त मौके पर बने रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि फैक्टरी, गोदाम की फायर एनओसी नहीं थी। शुरुआत की जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। उधर, फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि अभी वह नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed