सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A 43-year-old Ibrahim molested a minor eighth-grade student while she was returning home

Moradabad: आठवीं की नाबालिग छात्रा जा रही थी घर, 43 साल के इब्राहीम ने की गंदी हरकत, कैमरे में कैद हो गई करतूत

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:53 PM IST
सार

मुगलपुरा में 13 वर्षीय छात्रा के साथ 43 साल के व्यक्ति ने सरेआम छेड़खानी कर दी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Moradabad: A 43-year-old Ibrahim molested a minor eighth-grade student while she was returning home
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में राह चलती आठवीं कक्षा की छात्रा से 43 वर्षीय आरोपी इब्राहीम ने छेड़खानी की। छात्रा ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे अपनी साइकिल और मकान की दीवार के बीच फंसा दिया और इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

Trending Videos


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुगलपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। आठ नवंबर की सुबह करीब सवा पांच बजे वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नागफनी क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी इब्राहीम साइकिल से आ गया। उसने पीड़िता को घेर लिया। साइकिल और दीवार के बीच में फंसा लिया। आरोप है कि इब्राहीम ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने चीख पुकार मचाकर लोगों को बुलाया तो आरोपी साइकिल दौड़ाकर भाग गया।

घर पहुंचकर छात्रा ने मां-बाप को आपबीती सुनाई। घर से बाहर निकलकर परिजनों ने आरोपी की तलाश की लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद परिवार के लोगों ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें आरोपी की करतूत मिल गई।

वीडियो में पीड़िता भी हिम्मत दिखाते नजर आई। उसने आरोपी के कई थप्पड़ भी मारे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, केस दर्ज
 मझोला थानाक्षेत्र में बहन के घर आई युवती को शादी करने का झांसा देकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संभल जिले की रहने वाली युवती ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बहन मझोला थानाक्षेत्र में रहती है। करीब दो साल पहले वह बहन के घर आई थी। इसी दौरान मझोला के लाइन पार ढक्का निवासी शानू से उसकी मुलाकात हो गई थी। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा था।

आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। दो साल तक आरोपी उसे ब्लैमेल करता रहा। इसके बाद आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।

पीड़िता आरोपी के घर बात करने गई तो आरोपी शानू के पिता अली हसन, भाई शाकिब और परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

सिविल लाइंस में बाजपुर की युवती से दुष्कर्म
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बाजपुर की युवती से आरोपी साहिल मंसूरी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी से साहिल मंसूरी नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसे मुरादाबाद बुला लिया।

यहां आरोपी ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे बताया कि वह वह मुस्लिम है। इसके बाद आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed