सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Division heads felicitated... 'Lakhpati Didis' also honored.

Moradabad News: नवाजे गए मुरादाबाद मंडल के प्रधान...लखपति दीदियों का भी हुआ सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Division heads felicitated... 'Lakhpati Didis' also honored.
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित पंचायत भवन रविवार को गांवों को विकास की राह पर ले जाने वाले प्रधानों और घर की दहलीज पार कर लखपति बनने वाली दीदियों के सम्मान का गवाह बना। मौका था अमर उजाला के समर्पण सम्मान समारोह का। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल के करीब 350 ग्राम प्रधानों (प्रशासक) और 200 से अधिक लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को लेकर एक अलग ही जोश नजर आया। ग्राम प्रधानों और लखपति दीदियों ने समय दोपहर 2:10 बजे से करीब एक घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आलम यह हो गया कि 500 सीटों की क्षमता वाला पंचायत भवन देखते ही देखते भर गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जब कार्यक्रम में पहुंचे तो ग्राम प्रधानों और लखपति दीदियों के साथ-साथ लीक से हटकर कार्य करने वाले किसानों का जोश दोगुना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत की परंपरा के निर्वहन के बाद मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में मनरेगा के बाद एक जुलाई से शुरू होने वाली बीवी जी राम जी योजना को ग्राम प्रधानों के लिए गांव के समग्र विकास का एक अवसर बताया तो लखपति दीदियों से आह्वान किया कि वह आगे बढ़ें। और भी महिलाओं को समूहों से जोड़ें। केंद्र व राज्य सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। सरकार प्रधानों, महिलाओं और किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

इससे पहले एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर, जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह, दिलशाद अहमद, राजेंद्र सिंह, संजीव चौधरी और कुछ ग्राम प्रधानों ने अपने विचार रखते हुए अमर उजाला के कार्यक्रम को सराहनीय बताया।
मुख्य अतिथि ने सबसे पहले उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान हुमायूपुर (डिलारी) के अभिषेक चौधरी, शाहपुरी (डिलारी) की शशिबाला, एंचोड़ा कंबोह कल्किधाम (असमोली) की भावना शर्मा, रानी नांगल (ठाकुरद्वारा) के महिपाल सिंह, सिडलऊ नजरपुर (डिलारी) के राजपाल सिंह, काजीपुर (डिलारी) के मोहम्मद फारुक, मुस्तापुर (डिलारी) के रईस अहमद, गक्खरपुर (डिलारी) के हाशिम अंसारी, गोपीवाला (ठाकुरद्वारा) के मोहम्मद जाकिर सहित 350 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों में एफपीओ संचालक आरेंद्र रस्तोगी (सरकड़ा) को मिलेट्स उत्पादन, गार्गी चौहान (रतपुरा) को मशरूम की खेती, डॉ. अयूब हुसैन व ओमप्रकाश सिंह को मोती उत्पादन, संदलीपुर के गौरव कुमार को गन्ने के साथ मक्का की सहफसली व जैविक खेती के लिए शुभांकर सिंह को सम्मानित किया।
इसके बाद चेतरामपुर की पुनीता, भीकनपुर की लक्ष्मी, मालीपुर की मंजीत कौर, बरौली की प्रवेश कुमार, जटपुरा की कृष्णा देवी, शरीफ नगर की शिवानी, दादूपुर पाइंदापुर की दीपा, नजराना की पुष्पा सहित 200 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed