फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Family away in Ajmer; thieves broke locks and made off with cash and jewelry

Moradabad: अजमेर गया परिवार, चोरों ने ताले तोड़कर नकदी-जेवर उड़ाए, पड़ोसी ने वीडियो काॅल से दिखाया नजारा

Sun, 09 Aug 2026 07:58 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/सैदनगर (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 09 Aug 2026 07:58 PM IST
सार

मझोला के गागन वाली मैनाठेर में परिवार के अजमेर जाने के दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 67 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पड़ोसी की सूचना पर परिवार वापस लौटा तो घटना का पता चला। 

विज्ञापन
Moradabad: Family away in Ajmer; thieves broke locks and made off with cash and jewelry
मझोला थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान के तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय में परिवार अजमेर बाहर गया था। मझोला के गागन वाली मैनाठेर निवासी मुनाफ मलिक ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ पांच अगस्त को परिवार के साथ अजमेर गया था।

विज्ञापन


सात अगस्त को मुनाफ के पड़ोसी बाबू ने उसे कॉल कर बताया कि तुम्हारे मकान का दरवाजा खुला है। इसके बाद उसने वीडियो कॉल कर दिखाया कि घर के अंदर के कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं। इसके अलावा अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर मुनाफ और उसके परिजन वापस आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने घर आकर देखा कि अलमारी में रखी 67 हजार रुपये की नकदी और करीब आठ तोला सोना-चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए गए हैं। मुनाफ ने अपने भाई पर चोरी करने का शक भी जताया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आस-पड़ोस के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed