{"_id":"6a788840ddb412023d0b262c","slug":"sambhal-dispute-over-a-financial-transaction-grocer-shot-near-the-court-bike-borne-attackers-fled-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, न्यायालय के पास किराना व्यापारी को गोली मारी, बाइक सवार हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, न्यायालय के पास किराना व्यापारी को गोली मारी, बाइक सवार हमलावर फरार
Sun, 09 Aug 2026 07:31 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:31 PM IST
सार
चंदौसी में जिला न्यायालय के पास दुकान जा रहे किराना व्यापारी अक्षय गुप्ता को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली उनके दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल कारोबारी अक्षय गुप्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में जिला न्यायालय के पास दुकान पर जा रहे किराना व्यापारी को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली व्यापारी के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मोहल्ला कायस्थान निवासी अक्षय कुमार गुप्ता (22) की मंडी समिति के पास रेलवे फाटक के नजदीक किराना की दुकान है। रविवार सुबह वह रोजाना की तरह स्कूटी से दुकान जा रहे थे।
विज्ञापन
जिला न्यायालय के पास सब्जी मंडी मोड़ पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि युवकों ने तमंचा तानकर उन्हें धमकाया। व्यापारी ने विरोध किया तो एक युवक ने गोली चला दी। गोली उनके दाएं पैर में घुटने से नीचे लगी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल व्यापारी ने मोबाइल फोन से परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।