सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Teacher threatens school manager, demands ten lakh rupees as ransom

Moradabad: शिक्षक ने स्कूल प्रबंधक को धमकाया, मांगी दस लाख की रंगदारी, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और महिला स्टाफ से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 

Moradabad: Teacher threatens school manager, demands ten lakh rupees as ransom
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले स्कूल प्रबंधक ने एक शिक्षक पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और महिला स्टाफ से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक और उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस के हरथला निवासी चेतेंद्र पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह निजी स्कूल के मालिक और प्रबंधक हैं।

Trending Videos


उनके स्कूल में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एमडीए काॅलोनी निवासी राजेश कुमार शिक्षक हैं। चेतेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि महिला स्टाफ ने उनसे शिकायत की थी कि राजेश उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। चेतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि 13 नवंबर को वह स्कूल के क्लर्क संजय ढाका के साथ बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान राजेश अपने चार साथियों के साथ पहुंच गया और तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। प्रबंधक का आरोप है कि राजेश ने इस दौरान यह भी बताया कि वह उनके पिता से चार लाख रुपये वसूल चुका है। इसी सदमे में उनकी मृत्यु हुई थी। 
प्रबंधक पर दबाव बनाया है कि अब वह उससे दस लाख रुपये दें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस दौरान प्रबंधक की जेब से दस हजार रुपये भी निकाल लिए और धमकी देकर चला गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और चार अज्ञात कें खिंलाफ धमकी देने, रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों को पीटा
 मझोला के मोहल्ला आजादनगर निवासी जब्बार हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुंदरकी के डोमघर निवासी बाबू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बाबू अपने बेटे सुहैल, दामाद आस पाशा, अयाज, कैफ, उसके भाई सैफ, रजा पाशा और 12 अज्ञात लोग उसके घर आ गए।

जब्बार का आरोप है कि सभी ने उनके बेटे हिफजुर, रहमान को घर से खींच लिया और विरोध करने पर दोनों की जमकर पिटाई की। इस घटना में दो भाई घायल हो गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed