{"_id":"69877918ff1bb04a4309114e","slug":"teenage-girl-publicly-beat-accused-young-man-with-shoe-outside-police-station-video-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का तुगलकी फरमान: किशोरी ने थाने के बाहर छेड़छाड़ के आरोपी को सरेआम जूते से पीटा, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का तुगलकी फरमान: किशोरी ने थाने के बाहर छेड़छाड़ के आरोपी को सरेआम जूते से पीटा, सामने आया वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सजा देने का तरीका सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। 6 फरवरी को जंगल में घास लेने गई एक किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बुलाया।
आरोपी युवक को थाने के बाहर सरेआम जूते से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कभी-कभी ऐसा लगता है कि गांव की पंचायतें कानून की किताब को भूलकर अपनी ही दुनिया में रह रही हैं। ऐसा ही मामला थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव में सामने आया। जहां छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सजा देने का तरीका लोगों को हैरत दोनों में डालने वाला था। गांव की एक किशोरी जंगल में घास लेने गई थी, तभी उसने एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
Trending Videos
इस मामले में गांव की पंचायत ने अपना तुगलकी फरमान सुनाते हुए आरोपी युवक को आदेश दिया कि वह पीड़ित किशोरी से जूते खाने के लिए तैयार हो जाए। इसके बाद किशोरी ने युवक को थाने के ठीक सामने जूते से पीटा और यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल से कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किशोरी सरेआम युवक को लोगों के सामने जूते से पीट रही है। यह मामला थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक किशोरी 6 फरवरी को जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया।
पीड़ित किशोरी के परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी बीच गांव के प्रधान पुत्र और अन्य लोग थाने पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने मामला दोनों पक्षों के बीच सुलझाने के लिए बाहर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद थाने के बाहर पंचायत के लोग जुट गए और तुगलकी फरमान सुनाते हुए आरोपी युवक को सार्वजनिक तौर पर सजा देने का निर्णय लिया। फरमान के अनुसार किशोरी ने आरोपी युवक के सिर पर जूते मारे। इस बीच पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि पंचायत के तुगलकी फरमान से आहत होकर यदि आरोपी युवक कोई आत्म घाती कदम उठाता है तो इसका जिम्मेदार पुलिस होगी या पंचायत के लोग।
कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में मौखिक रूप से सूचना दी थी। प्रार्थना पत्र मांगा गया तो कहा कि कार्रवाई नहीं चाहते हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- लोकेंद्र त्यागी, थाना प्रभारी कुढ़फतेहगढ़।