{"_id":"69b86847e99d1fe109072d1a","slug":"now-the-fruit-and-vegetable-market-will-remain-open-on-the-15th-as-well-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-855549-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब 15 तारीख को भी खुली रहेगी फल एवं सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब 15 तारीख को भी खुली रहेगी फल एवं सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फल एवं सब्जी मंडी मुरादाबाद एक महीने में दो दिन (हर माह की 15 तारीख व अंतिम दिन) बंद रहती थी, लेकिन अब आढ़तियों ने 15 तारीख को छुट्टी न रखकर खोलने का निर्णय लिया है। इसलिए अब मंडी सिर्फ महीनें के अंतिम दिन ही बंद रहेगी।
मुरादाबाद आढ़ती व्यापारी सोसायटी के आढ़तियों और व्यापारियों की मंडी परिसर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष खूबकरन सैनी (केके सैनी) ने प्रस्ताव रखा कि महीने में दो दिन मंडी बंद रखने से आढ़तियों, व्यापारियों का नुकसान तो होता ही है, ग्राहकों व किसानों को परेशानी होती है। इस पर आढ़तियों ने कहा कि आढ़तियों के पास जो फल व सब्जी होती है, वह भी एक दिन रखी रहती है, खराब होती है। किसान खेतों से आलू व अन्य सब्जियां लेकर आते हैं, उन्हें भी छुट्टी के दिन नुकसान होता है। इस पर सभी आढ़तियों व व्यापारियों ने 15 तारीख को मंडी को खुला रखने का निर्णय लिया है।
अध्यक्ष केके सैनी ने बताया कि अब मंडी महीने के अंतिम दिन ही बंद रहा करेगी, 15 तारीख को मंडी में सभी आढ़तें खुली रहेंगी और नियमित कारोबार किया जाएगा।
बैठक में राम सिंह सैनी, जेपी उप्पल, सचिन चौहान, रफत अली, सुनील शर्मा, डालचंद सैनी, राम किशोर सैनी, मुकेश सैनी आदि शामिल रहे।
Trending Videos