{"_id":"69ab3c80ebcd972576091840","slug":"the-grooms-side-called-off-the-wedding-after-the-car-was-damaged-the-wedding-procession-was-to-arrive-on-the-11th-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114041-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार क्षतिग्रस्त हुई तो लड़के पक्ष ने तोड़ी शादी, 11 को आनी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार क्षतिग्रस्त हुई तो लड़के पक्ष ने तोड़ी शादी, 11 को आनी थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दहेज में दी जाने वाली कार चलाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई तो लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। यह मामला क्षेत्र के गांव कालाझंडा का है। गांव निवासी एक युवती की शादी रामपुर जनपद के गांव रामनगर रेका निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 11 मार्च को बारात आनी थी।
जानकारी के अनुसार विवाह से पहले होने वाली गोद भराई सहित सभी रस्में में पूरी हो गई थीं। 11 मार्च को विवाह की तारीख तय की गई थी लेकिन जो कार लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष को दी थी वह चलाते समय क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने कार लेने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उन्होंने नई कार और नकदी, जेवर की और मांग शुरू कर दी। जिसे पूरा करने में उन्होंने असमर्थता जताई तो आप है कि उन्होंने विवाह करने से मना कर दिया। जिसकी शिकायत लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से की।
पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया और यह तय हुआ कि लड़का पक्ष दी गई कार और अन्य सामान वापस कर देगा। आरोप है उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस पर शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे, पुलिस से की गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस मामले में समझौता हो चुका है यदि लड़की पक्ष के लोग इसकी दोबारा शिकायत करते हैं तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos