सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The youth returning after visiting Khatu Shyam is not missing... he is in police custody.

Moradabad: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवक गायब नहीं, पुलिस के कब्जे में हैं, लूटकांड कनेक्शन आ रहा सामने

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
सार

खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौट रहे मुरादाबाद के चार युवक और कार चालक के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई दो करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में हापुड़ पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठाया है।

The youth returning after visiting Khatu Shyam is not missing... he is in police custody.
खाटू श्याम धाम गए युवक लापता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौटते समय अलीगढ़ से लापता हुए चारों युवक और कार चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि युवकों को हापुड़ पुलिस ने वहां के उद्योगपति के घर से दो करोड़ के सोने की लूट के मामले में उठाया और पूछताछ की जा रही है।



हापुड़ पुलिस ने कटघर के बलदेवपुरी में इन युवकों की तलाश में दबिश भी दी थी। शनिवार को रोहित के घर में ताला लटका नजर आया है। कटघर के गोविंद नगर निवासी नितिन कुमार की स्विफ्ट डिजायर कार कटघर के बलदेवपुरी निवासी शिव कुमार के जरिये बलदेवपुरी बसंत विहार निवासी रोहित, नितिन और पीपलसाला निवासी सतीश और रिंकू ने बुक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून की दोपहर चारों युवकों को उनका चालक गोविंद नगर निवासी अभय भटनागर लेकर रवाना हुआ था। चार जून की सुबह करीब चार बजे इन लोगों ने दर्शन कर लिए थे और शाम करीब चार बजे रवाना हो गए थे लेकिन पांच जून की सुबह तक भी यह लोग मुरादाबाद नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos


सभी के मोबाइल बंद हो गए। आखिरी लोकेशन अलीगढ़ मिली थी। चारों युवक और चालक के परिवार ने कटघर थाने में तहरीर देकर युवकों की तलाश करने की मांग की। लापता युवकों में रोहित पिछले साल अक्तूबर माह में कटघर क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

उधर, एक जून की रात हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में गिरधारी नगर मोहल्ला निवासी उद्योगपति एवं एटीएमएस कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल के घर बदमाशों ने धावा बोलकर करीब दो करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये कटघर में बलदेवपुरी निवासी रोहित के घर भी दबिश दी थी लेकिन रोहित और उसका भाई पुलिस को नहीं मिला था। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद टीम चली गई थी। सूत्रों का दावा है कि खाटू श्याम से लौटते समय ही हापुड़ पुलिस ने चारों युवकों और चालक को अलीगढ़ से उठा लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चारों युवकों और कार की तलाश की जा रही है। अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed