UP: 65 साल में 17 लोकसभा चुनाव, मुरादाबाद मंडल में 1104 प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत, 83 ने पहना जीत का सेहरा
मुरादाबाद मंडल में 1952 से लेकर 2019 के बीच 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में 1104 प्रत्याशियों ने अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाई थी। इसमें 83 ने जीत दर्ज की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
65 साल में देश 17 आम चुनावों से गुजर चुका है। लोकसभा के इन 17 चुनावों में मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीटों पर 1104 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। 83 प्रत्याशियों की चुनावी नैया पार हुई और देश के सबसे बड़े सदन का प्रतिनिधित्व करने मौका मिला। वहीं 65 वर्षों में मंडल की लोकसभा सीटें चार से बढ़कर छह हो गईं।
मुरादाबाद मंडल में पांच जिले (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर) आते हैं। वर्ष 1952 से 2019 के बीच 17 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 1952 में हुए देश के पहले आम चुनाव के वक्त मुरादाबाद मंडल में लोकसभा की चार सीटें थीं।
इनकी पहचान मुरादाबाद डिस्ट्रिक (वेस्ट), मुरादाबाद डिस्ट्रिक (सेंट्रल), रामपुर डिस्ट्रिक कम बरेली डिस्ट्रिक (वेस्ट) और बिजनौर डिस्ट्रिक (साउथ) के रूप थी। वर्ष 1957 के चुनाव में मुरादाबाद डिस्ट्रिक सेंट्रल सीट को अमरोहा लोकसभा का नाम मिल गया।
पहले लोकसभा चुनाव में मंडल की चार सीटों पर मात्र 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान थे। वर्ष 1977 में मंडल की सीटें पांच हो गई। संभल लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इस चुनाव में 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन में मंडल में एक नए लोकसभा क्षेत्र का उदय हुआ।
जिसे नगीना नाम मिला। इसके साथ ही मंडल में लोकसभा सीटों की संख्या छह पहुंच गई। 2009 के चुनाव में 102 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। 65 साल में हुए 17 आम चुनावों में मंडल की सीटों पर कुल 1104 प्रत्याशी संसद बनने का सपना लेकर मैदान में उतरे।
चुनाव जीतकर 83 उम्मीदवार लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने में सफल रहे। इसमें कुछ ऐसे भी थे जो दो से तीन बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब हुए। फिलहाल इस बार मंडल की छह सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि अमरोहा सीट पर 26 अप्रैल और संभल सीट पर सात मई वोट डाले जाएंगे।
नगीना में तीन चुनावों में 37 उम्मीदवार
नगीना लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 2009 में हुआ। इससे पहले नगीना विधानसभा क्षेत्र बिजनौर लोकसभा सीट में आता था। यहां हुए तीन लोकसभा चुनाव में 37 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 2009 में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 2014 में 16 और 2019 में सबसे कम सात उम्मीदवार चुनावी दंगल मेंं उतरे थे।
रामपुर के नाम सबसे अधिक उम्मीदवारी
वर्ष 1952 से 2019 तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक उम्मीदवारी का रिकॉर्ड रामपुर के नाम है। यहां प्रत्याशी पचासा लगा चुके हैं। 1996 में इस सीट पर 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंं थे। जो मंडल में किसी भी सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशियों की संख्या रही।
प्रत्याशियों की संख्या में मुरादाबाद नंबर एक
मंडल में प्रत्याशियों की संख्या में मुरादाबाद लोकसभा सीट नंबर एक है। यहां 17 बार हुए लोकसभा चुनावों में 249 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। जो मंडल में प्रत्याशियों की सबसे अधिक संख्या है। दूसरे नंबर पर अमरोहा और तीसरे नंबर पर रामपुर सीट है। अमरोहा सीट से 234, रामपुर से 224, बिजनौर से 191, संभल से 169 और नगीना सीट से 37 प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं।
2019 13 11 13 10 12
2014 18 12 12 15 13
2009 18 16 23 20 11
2004 14 19 16 18 14
1999 16 17 15 10 14
1998 12 12 09 16 16
1996 37 50 26 31 31
1991 28 24 14 22 17
1989 11 16 11 15 05
1984 12 11 09 17 14
1980 21 09 07 22 15
1977 14 06 10 10 07
1971 13 07 04 08 00
1967 08 03 08 09 00
1962 06 07 06 09 00
1957 04 02 03 04 00
1952 04 02 05 03 00
नोट : मंडल की संभल लोकसभा सीट वर्ष 1977 में अस्तित्व में आई थी। जबकि नगीना लोकसभा सीट 2009 में बनी है।