{"_id":"6920229de7043523490c3e87","slug":"up-bjp-mandal-minister-arrested-in-moradabad-for-cheating-in-the-name-of-job-placement-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा का मंडल मंत्री गिरफ्तार, नाैकरी लगाने के नाम पर किया था छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा का मंडल मंत्री गिरफ्तार, नाैकरी लगाने के नाम पर किया था छल
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:08 PM IST
सार
महिला से सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप था आरोपी ने नाैकरी लगाने के नाम पर उसके साथ छल किया था।
विज्ञापन
आरोपी भूदेव सिंह
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिविल लाइंस पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच माह से फरार चल रहे अगवानपुर मंडल के भाजपा मंडल मंत्री भूदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos
पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल और एडीजे बरेली को शिकायती पत्र भेजा था। छजलैट थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने जुलाई 2023 में सिविल लाइंस थाने में सामूहिक का केस दर्ज कराया रहा जिसमें आरोप था कि बिजनौर जाते समय उसकी मुलाकात कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने उसको नौकरी लगवाने की बात कही और कुछ दिन बाद ही हरथला में एक मकान में ले गया। यहां पहले से भाजपा का मंडल मंत्री भूदेव सिंह और सचिन समेत चार लोग बैठे हुए थे तब सभी लोगों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने राहुल और अरुण को जेल भेज दिया जबकि विवेचना में भूदेव और सचिन के नाम निकाल दिए थे लेकिन युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराकर दोनों के नाम निकालने पर आपत्ति दर्ज कराई।
इसके बाद न्यायालय के आदेश पर भूदेव और सचिन के फिर से नाम केस में शामिल हो गए। जिसके बाद न्यायालय ने भूदेव को पेश होने के लिए कोर्ट में आने को कहा लेकिन भूदेव कोर्ट नहीं पहुंचा इसके बाद कोर्ट ने भूदेव के खिलाफ दो बार वारंट जारी किए।
प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट से वारंट होने पर बुधवार को भूदेव को न्यायालय में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया गया। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना कि भूदेव को फंसाया गया है।