फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling

रामवीर और रिजवान में जुबानी जंग: कुंदरकी मतदान के बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने-सामने, कह दी यह बड़ी बात

Wed, 20 Nov 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा पर हार छिपाने के लिए गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया, जबकि सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने पुलिस और प्रशासन पर भाजपा को समर्थन देने और मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के रिजवान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सियासी बयानबाजी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। ठंड के बीच भी भाजपा और सपा प्रत्याशी एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान पर हार की आशंका से गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

सपा उम्मीदवार ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा पर खिलाफ तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी हार की स्थिति में हैं। इसलिए वह प्रशासन तथा अन्य पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सपा प्रत्याशी अपनी हार छिपाने के लिए प्रशासन और सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। यह सिर्फ अपनी गलती छिपाने की कोशिश है। रामवीर ने कहा कि सपा सरकार के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे, जिसका गुस्सा अब चुनावी मैदान में नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि इस कारण कुछ लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं, जबकि अन्य ने चुनाव बहिष्कार का रास्ता चुना है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि वह 2012 से 2017 तक के सपा सरकार के कार्यकाल में थाना कुंदरकी और मैनाठेर में दर्ज मुकदमों का समाधान करवाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

सपा प्रत्याशी का पलटवार

सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 39 बूथों पर अराजकता फैलाई हुई है। उनके मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। भाजपा समर्थकों को वोट डालने की अनुमति है लेकिन मुस्लिम इलाकों में वोटिंग रोकी जा रही है।

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रिजवान ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने पूरे इलाके को कैप्चर कर लिया है। केवल भाजपा की लाल पर्ची वाले मतदाताओं को ही वोट डालने दिया जा रहा है।  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने लाइन में खड़े मतदाताओं को पीटकर भगा दिया। उनके पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने से रोका गया।

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

प्रशासन का इनकार 

प्रशासन ने सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हो रहा है। हालांकि, सपा और भाजपा के बीच चल रही बयानबाजी ने मतदाताओं और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Verbal war between Ramveer and Rizwan: BJP and SP candidates face to face during Kundarki polling
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

माहौल गर्म, नजरें नतीजों पर

कुंदरकी उपचुनाव में कुल 3,84,673 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बीच, प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मतदान का फैसला 23 नवंबर को सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed