सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weighing machine at Dewan Sugar Mill tampered with...sugarcane worth crores passed through

Moradabad News: दीवान शुगर मिल की तौल मशीन से छेड़छाड़...करोड़ों का गन्ना कर दिया पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Weighing machine at Dewan Sugar Mill tampered with...sugarcane worth crores passed through
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। दीवान शुगर मिल के गेट पर तौल मशीन से छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये के गन्ने की घटतौली का मामला सामने आया है। मिल के यूनिट हेड की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने तीन तौल लिपिक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

सिविल लाइंस के अगवानपुर दीवान शुगर मिल के अधिशासी यूनिट हेड महेश कुमार पांडेय ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरठ के खैर निवासी मतीन की कंपनी को मिल के गेट पर लगे कांटे के रख-रखाब की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मतीन की कंपनी ने चंदन पांडेय,बिट्टू सिंह निवासी अमरोहा और महेंद्र कसाना निवासी लदावली को लिपिक की नौकरी पर रखा था। बताया कि तौल के समय यह लोग गन्ना पूरा तौलते थे लेकिन बाद में कांटे के इंडिकेटर से छेड़छाड़ करके खाली वाहन का वजन बढ़ा दिया करते थे। मिल प्रबंधन को इस हेराफेरी और घटतौली की जानकारी मिली। इसके बाद मतीन को मिल में बुलाया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी। मामला उजागर होने पर समझौते का प्रस्ताव रखा गया लेकिन उनके बीच बात नहीं बनी। इसके बाद मिल की तरफ से चार सदस्य टीम का गठन हुआ। जांच में घटतौली का मामला सामने आया। टीम ने पाया कि लिपिक गन्ने से लदे वाहन का वजन पूरा करते हैं, लेकिन जब वाहन खाली होकर वापस आता है तो उसमें हेराफेरी कर देते हैं। कई साल से इनकी घटतौली का मामला चल रहा था। इसके बाद टीम ने गन्ना तौल कर गए कुछ समय के खाली वाहनों का फिर से वजन कराया गया। जिससे घटतौली का मामला उजागर हो गया। बताया कि इस दौरान इन लोगों ने जानबूझकर तौल उपकारणों से छेड़छाड़ की और मिल को भारी नुकसान पहुंचाया। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है। यह संभव है कि यह लोग घटतौली करके सालों से मिल को चूना लगा रहे थे। मिल की टीम जांच में जुटी है और इनके कारनामे खंगाल रहीं है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महेंद्र कसाना, बिट्टू सिंह, चंदन पांडेय और चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed