सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife had her husband murdered by her lover in moradabad four accused including woman arrested

यूपी में एक और पति का कत्ल: 'भाभी का गांव के अल्ताफ से अफेयर...'; पत्नी ने प्रेमी से कराई अख्तर की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में एक और पति की हत्या कराने का मामला सामने आया है। आरोप मृतक की पत्नी पर लगा है। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Wife had her husband murdered by her lover in moradabad four accused including woman arrested
अख्तर अली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुरादाबाद में परचून दुकानदार अख्तर अली की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर क्षेत्र के गोधी निवासी अफसर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
Trending Videos


इसमें उसने बताया कि उसका भाई अख्तर अली (45) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। 27 जनवरी को वह रामपुर दोराहे से दुकान का सामान लेने गया था लेकिन वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने आसपास के गांव एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी को उसने अख्तर अली के लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम सिरसवां गौड़ के पास नहर के गड्ढे में भरे पानी में उसका शव मिला था। अफसर अली ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अख्तर अली की पत्नी का गांव के ही अल्ताफ से संबंध हैं। 

अख्तर अली उसको टोका टोकी करता था। उसकी भाभी ने अल्ताफ के साथ मिलकर अख्तर अली की हत्या का षड्यंत्र रचा था। इसके जांच करने के बाद पुलिस ने दुकानदार की पत्नी पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने हत्या करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed