पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife strangled to death Called police himself

पत्नी की गला घोंटकर हत्या: खुद ही बुला ली पुलिस, बेड पर बैठा मिला हत्यारोपी, आए दिन इस बात पर होती थी कहासुनी

Fri, 03 Jul 2026 12:16 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

शिमलाठेर गांव में बुधवार देर रात टेंपो चालक महेश ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी राजवती (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Wife strangled to death Called police himself
विलाप करते परिजन और महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के शिमलाठेर गांव में बुधवार की देर रात करीब एक बजे टेंपो चालक महेश ने दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी राजवती (35) की हत्या कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक वह शव के पास ही बैठा रहा। बाद में खुद ही थाने पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। इससे पहले ग्राम प्रधान को भी फोन करके घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करना कबूला है।

विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कुंदरकी के शिमलाठेर निवासी महेश की शादी 13 साल पहले अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र में हसनपुर निवासी राजवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे विष्णु (13) और ललित (8) और एक बेटी कनक (6) हैं। महेश टेंपो चालक है और उसकी पत्नी राजवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के टूर और अन्य कार्यक्रमों में भी जाने की बात सामने आई है। जिसको लेकर घर में विवाद रहने लगा। बुधवार की देर रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात को करीब एक बजे जब तीनों बच्चे सो गए तो महेश ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। करीब दो बजे उसने पहले प्रधान को कॉल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है और उसकी लाश घर में ही बेड पर पड़ी है। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को भी कॉल की। प्रधान ने भी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बेड पर पड़ा था और वहीं पास में ही महेश बैठा हुआ था। पास में दुपट्टा भी पड़ा मिल गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई गुड्डू की तहरीर पर हत्यारोपी महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पांच साल से प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी राजवती
राजवती करीब पांच साल से एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी। जिसमें वह महिलाओं को मेंबर बनाती थी। कंपनी में ही कार्यरत किसी अधिकारी से उसकी जान पहचान हो गई थी। वह महिला के घर भी आता था और राजवती को भी उसके साथ कंपनी के टूर पर बाहर जाना पड़ता था। कुछ दिन पहले कंपनी की ओर से राजवती टूर पर गई थी। पति ने उस वक्त भी विरोध किया था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा था।

बहाने से कमरे में बुलाकर उतारा मौत के घाट
हत्या की वारदात से पहले घर में दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए लेकिन राजवती अपने पति महेश के खतरनाक इरादे को भांप नहीं पाई थी। गर्मी के चलते महेश के दोनों बेटे मकान की छत पर सोए हुए थे जबकि पत्नी अपनी बेटी के साथ बरामदे में लेटी थी। महेश भी छत पर जाकर सो जाता था लेकिन बुधवार की रात वह छत पर नहीं गया, बल्कि नीचे ही कमरे में रुका रहा। महेश ने पत्नी को किसी बहाने से कमरे में बुला लिया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed