पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modi gifts Moradabad brass turtle to Seychelles President; Yogi calls it a matter of pride for UP

UP: मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति को भेंट किया मुरादाबाद का पीतल का कछुआ, योगी बोले- प्रदेश के लिए गौरव की बात

Tue, 30 Jun 2026 09:33 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 09:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को मुरादाबाद में हस्तनिर्मित पीतल का कछुआ भेंट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश की शिल्पकला और कारीगरों के लिए वैश्विक सम्मान बताते हुए प्रदेश के लिए गौरव का क्षण कहा।

विज्ञापन
Modi gifts Moradabad brass turtle to Seychelles President; Yogi calls it a matter of pride for UP
पीतल का कछुआ - फोटो : PMO

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को मुरादाबाद में हस्तनिर्मित पीतल का कछुआ भेंट किया। यह उपहार भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा, उत्कृष्ट कारीगरी और दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस कदम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय बताया है। मुरादाबाद का पीतल का कछुआ उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध पीतल कला का एक अनूठा नमूना है। विश्वभर में पीतल नगरी के नाम से पहचान रखने वाले मुरादाबाद के कुशल कारीगर इसे पारंपरिक तकनीक से तैयार करते हैं।
विज्ञापन


धातु ढलाई, बारीक नक्काशी और आकर्षक परिष्करण से सजा यह हस्तशिल्प पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी की उत्कृष्ट विरासत को दर्शाता है। भारतीय दर्शन में कछुआ ज्ञान, स्थिरता, धैर्य, लचीलेपन और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेशेल्स की प्राकृतिक पहचान विश्व प्रसिद्ध एल्डब्रा विशाल कछुए से जुड़ी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अधिक आयु वाली कछुआ प्रजातियों में शामिल है। ऐसे में मुरादाबाद का यह पीतल का कछुआ केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि भारत और सेशेल्स के बीच अटूट मित्रता, साझा मूल्यों और प्रकृति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक बन गया है।

प्रधानमंत्री के इस उपहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि 'नए उत्तर प्रदेश' की समृद्ध शिल्पकला और प्रदेश के कारीगरों का कौशल आज वैश्विक पटल पर नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट पीतल का कछुआ सेशेल्स के राष्ट्रपति को भेंट किया जाना प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश की स्थानीय शिल्पकला को नई और भव्य पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार और अभिनंदन भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed