सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   younger brother killed his elder brother over a dispute regarding his mother pension In Sambhal

UP: मां की पेंशन के विवाद, छोटे ने दो बेटों और पत्नी के साथ मिलकर बड़े को मार डाला; एक दिन पहले हुई थी पंचायत

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के संभल में मां की पेंशन के विवाद में छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

younger brother killed his elder brother over a dispute regarding his mother pension In Sambhal
संभल में पेंशन विवाद के बाद हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा में सोमवार की दोपहर संजीव (56) की उनके छोटे भाई ब्रजकिशोर ने अपने बेटे अर्पित और अपूर्व के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में पत्नी सपना भी आरोपी है। दंपती और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या मां की पेंशन नहीं मिलने की रंजिश में अंजाम दी गई है।

Trending Videos


आरोपी के भाई नवीन कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई सोमवार की दोपहर करीब दो बजे घर के सामने खाली पड़ी जमीन में बंधे पशु खोलने के लिए गए थे। इसी दौरान ब्रजकिशोर अपने दोनों बेटों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी व बेटों के साथ गांव से भाग गया। मृतक अपने पीछे बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। 

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भाइयों के बीच मां की पेंशन और उनके साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। 

इसी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। नवीन कुमार ने बताया कि उनके पिता वेद प्रकाश प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। 2006 में सेवानिवृत्ति के बाद निधन हो गया था। अब मां ओमवती देवी को 20 हजार रुपये के करीब पेंशन मिलती है। 

ब्रजकिशोर और उसके बच्चों व पत्नी का व्यवहार सही नहीं होने पर मां ने साथ रहना सही नहीं समझा। आठ साल से वह उसके साथ नहीं रहती थीं। तब से ही ब्रजकिशोर विवाद करता था। नवीन ने बताया कि वह मां को लेकर अमरोहा के हसनपुर में रहते हैं। 

वहीं एलआईसी के एजेंट हैं। पुश्तैनी जमीन भी 35-35 बीघा तीनों भाइयों के हिस्से में है। इसके बाद भी ब्रजकिशोर मां की पेंशन पर नजर रखता था और यही विवाद का बड़ा कारण रहा है। इसी रंजिश में हत्या हुई है।

रविवार को हुई थी पंचायत, मां ने साथ रहने से कर दिया था मना
आठ साल से चल रहे विवाद में कई बार तीनों भाइयों के बीच मां को लेकर पंचायत हो चुकी थी। रविवार को भी गांव पाली में एक रिश्तेदार के घर पंचायत हुई। जिसमें ब्रजकिशोर ने मां को साथ रखने की बात कही लेकिन मां ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर तीनों भाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। उस समय तो मामला निबट गया था लेकिन सोमवार को ब्रजकिशोर ने बड़े भाई को गोली मार दी। 

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।-कुलदीप सिंह, एएसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed