सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A pipeline burst and water flowed on the road for over 12 hours.

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन फटने से 12 घंटे से ज्यादा सड़क पर बहता रहा पानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A pipeline burst and water flowed on the road for over 12 hours.
चरथावल में पाइप लाइन फटने से सड़क पर जलभराव: ग्रामीण
विज्ञापन
- कस्बे के हजारों मकानों में नहीं पहुंच सका पानी, परेशान रहे लोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में बिजली का भूमिगत केबल डालते हुए पानी की पाइप लाइन फटने के कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में हजारों परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
कस्बे में विद्युत निगम के ठेकेदार के कर्मचारी भूमिगत केबल डालने का कार्य कर रहे हैं। इसी दौरान मशीनों के प्रयोग से थानाभवन मार्ग पर पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे कस्बे में करीब चार हजार घरों में पानी नहीं पहुंच सका। ठेकेदार की लापरवाही से रातभर सड़क पर पानी की बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद निगम का कोई कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने नहीं पहुंचा। इससे भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या गहरा गई। बुधवार सुबह समस्या से लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी को अवगत कराया। उन्होंने इस समस्या से विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जेई और अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। इसके बावजूद दोपहर तक लाइन ठीक नहीं होने से दोपहर बाद तक भी पानी की किल्लत बनी रही।
----
पानी हुआ बर्बाद : गुलफाम
फोटो
वार्ड सात के सभासद गुलफाम का कहना है बिजली निगम के अधीन कार्यरत केबल बिछाने वालों की लापरवाही से पाइप फटने से मोहल्ले में सुबह और दोपहर के समय पानी नहीं पहुंच सका। थानाभवन मार्ग पर पाइप लाइन फटने भारी मात्रा में पानी बर्बाद हुआ। कस्बे में सरकारी ट्यूबवेलों से दिन में तीन बार पानी छोड़ा जाता है।
----
आपूर्ति हो रही बाधित : अंकित
फोटो
बाजार कलां के सभासद अंकित गोयल का कहना है कस्बे में मुख्य पाइप लाइन फटने से अन्य नलकूपों से होने वाली आपूर्ति बाधित रही। घरों में पानी नहीं पहुंच पाया। पशुपालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
-- कर्मचारियों की लापरवाही
फोटो
कस्बे के शेखजादगान शर्की के सभासद मोहम्मद सुहैल कहते हैं कि जल संरक्षण के लिए अनेकों जागरुकता अभियान में सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से 12 घंटे तक पानी सरेराह बहता रहा। वहीं, कस्बे लोग पानी के बिना त्रस्त रहे। यह जनहित की बड़ी गंभीर समस्या है।
-- छह नलकूपों से कस्बे में आपूर्ति
कस्बे में कुल छह नलकूप संचालित हैं। करीब 450 फीट गहराई पर बोरिंग कराया गया है। सरकारी अस्पताल और पशु चिकित्सालय परिसर, गांधी इंटर कॉलेज के समीप, मदनी स्कूल के पास टंकी नंबर-दो, खुसरोपुर मार्ग स्थित नलकूप एवं बस स्टैंड पर नलकूप लगे हुए हैं। इनके एक साथ चलने से पूरे कस्बे में विशुद्ध पानी उपलब्ध होता है। लेकिन यदि एक नलकूप से खराब होता है तो अन्य नलकूपों से पानी पहुंचने में दिक्कत आ जाती है। प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पाता। दरअसल, सभी पाइपों की लाइन एक दूसरे से जोड़कर ऑटोमैटिक सिस्टम बनाया गया है।
-- वर्जन :
अफसरों को कराया अवगत
फोटो
नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने बताया यहां करीब 4200 पानी के कनेक्शन हैं। लोगों को विशुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 6 नलकूप संचालित हैं। लेकिन बुधवार को एक पाइपलाइन फटने के कारण पूरे कस्बे में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल निगम के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लाइन के नलकूप को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed