{"_id":"6a04dde9f866864166089d01","slug":"two-unregistered-clinics-and-two-pathology-labs-were-sealed-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-171199-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अपंजीकृत दो क्लीनिक और दो पैथोलॉजी लैब को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अपंजीकृत दो क्लीनिक और दो पैथोलॉजी लैब को किया सील
विज्ञापन
अपंजीकृत क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अपंजीकृत क्लीनिक तथा दो पैथोलॉजी लैब को सील किया।
नगर में अपंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, अस्पताल का संचालन कर रहे लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया। ब्लाॅक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार को नगर समेत आसपास क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बुढ़ाना तिराहा तथा फलावदा मार्ग पर पैथोलॉजी लैब की जांच की गई।
इसके अलावा फलावदा मार्ग पर ही एक डेंटल क्लीनिक तथा मंसूरपुर थाने के सामने हड्डी, मांसपेशी रोग क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान संचालक कोई भी वैध पंजीकरण तथा शैक्षिक अर्हता के अभिलेख नहीं दिखा सके।
पैथोलॉजी लैब तथा क्लीनिक संचालकों ने कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालकों को नोटिस देते करते हुए दोनों पैथोलॉजी लैब तथा दोनों क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कई अपंजीकृत क्लीनिक संचालक अपने क्लीनिक बंद कर चले गए।
Trending Videos