{"_id":"6a04de20e3f08627000bb807","slug":"six-suspected-pneumonia-patients-and-three-suspected-tuberculosis-patients-were-found-at-the-health-check-up-camp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-171221-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य जांच शिविर में निमोनिया के छह, टीबी के मिले तीन संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य जांच शिविर में निमोनिया के छह, टीबी के मिले तीन संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- औद्योगिक प्रदूषण के कारण मखियाली से लोग कर रहे पलायन
- सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय में लगा जांच शिविर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली में औद्योगिक प्रदूषण के कारण लोगों को कैंसर सहित विभिन्न बीमारियां घेर रही हैं। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर बुधवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निमोनिया के छह और टीबी के तीन संदिग्ध मरीज पाए गए। शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गईं।
गांव मखियाली में ग्रामीण जितेंद्र कुमार का पलायन करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जितेंद्र ने उसके पिता की कैंसर से मृत्यु होने का जिक्र किया था। इसको लेकर डीएम ने मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग को जांच के निर्देश दिए थे।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. भानु प्रताप के नेतृत्व में 10 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को गांव भेजकर चिकित्सा शिविर लगाया। हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन के साथ ग्रामीणों की सेहत परखी गई। इस दौरान पांच कैंसर के रोगी जांच कराने आए। हालांकि ये लोग कई वर्ष से पीड़ित हैं, जिनका दिल्ली, एनसीआर के अस्पतालों से उपचार चल रहा है।
उन्हें भी दवा देने के साथ उपचार की सलाह दी गई। विभाग ने 90 लोगों का एक्सरे किया, जिनमें तीन लोगों में टीबी व छह लोगों में निमोनिया के लक्षण मिले हैं। इनकी स्लाइड बनाकर सीएचसी पर जांच होगी। शिविर में 10 लोगों के बलगम के नमूने एकत्र किए गए। जबकि 18 लोगों की मलेरिया जांच की गई।
23 ग्रामीणों की टायफाइड की जांच के अलावा 53 में अस्थमा के लक्षण मिले। इस दौरान 20 लोगों की आंखों का उपचार किया गया। डाॅ. भानु प्रताप ने बताया कि शिविर में किसी भी नए रोगी में कैंसर के लक्षण नहीं मिले। जिन लोगों की जांच की गई रिपोर्ट के आधार पर उनका उपचार शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos