सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A pipeline burst, leaving residents thirsty for water, and roads to several neighborhoods closed for five days.

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन फटी, पानी को तरसे लोग, पांच दिन से कई मोहल्लों का रास्ता बंद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A pipeline burst, leaving residents thirsty for water, and roads to several neighborhoods closed for five days.
खतौली में पाइप लाइन फटने से खोदा गया गडढ़ा एवं बंद किया गया मार्ग। संवाद
विज्ञापन
खतौली। होली चौक के निकट पांच दिन से नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फटी हुई है। इस कारण गहरा गड्ढा खोदे जाने से कई मोहल्लों का रास्ता अवरुद्ध है तथा कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। इससे आमजन परेशान हैं।
Trending Videos

होली चौक के निकट मुख्य मार्ग पर पांच दिन पूर्व पाइप लाइन फट गई थी। नगर पालिका कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर सड़क के बीच एक गहरा गड्ढ़ा खोद दिया। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता को रोक दिया गया। इसके बाद कोई भी कर्मचारी इसको ठीक करने नहीं पहुंचा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशानी में हैं। यह मार्ग मोहल्ला जैन नगर, शराफत कॉलोनी, पक्काबाग, सराफान आदि मोहल्लों को जोड़ता है। मार्ग अवरुद्ध होने से उक्त मोहल्लों के लोगों को चक्कर काट कर आवागमन करना पड़ रहा है।
दुकानदार अनिल कुमार, मदन जैन, एसके चौधरी, इकबाल अहमद ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका अधिकारियों से समस्या के समाधान कराने के लिए की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पालिका कर्मचारी यहां पर आते हैं तथा खोदा गया गड्ढ़ा और बहता पानी देख कर चले जाते हैं। पाइप लाइन फटने से उक्त मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। जिस कारण नागरिक परेशान हैं तथा उनको अतिरिक्त पैसे खर्च कर पीने के लिए पानी मंगवाना पड़ रहा है।
ईओ राजीव कुमार ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। रात के समय कर्मचारियों को लगाकर पाइप लाइन को ठीक कराया जाएगा। इस कार्य को रविवार सुबह तक पूर्ण करा कर रास्ता खोला जाएगा तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed