सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collides with bike on Saharanpur State Highway, driver dies

Muzaffarnagar News: सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बाइक में कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike on Saharanpur State Highway, driver dies
विज्ञापन
रोहाना कलां(मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे 59 पर मिल में डयूटी पर जा रहे सीएनजी प्लांट के बाइक सवार कर्मचारी कछौली निवासी हर्ष कुमार उर्फ विक्की (22) की बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा जबकि बाइक को कार चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
Trending Videos


कछौली निवासी हर्ष कुमार उर्फ विक्की (22) प्रतिदिन की भांति सुबह छह बजे अपनी बाइक से रोहाना मिल के सीएनजी प्लांट में ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह मलीरा चौराहे पर हाईवे से चला तभी मुजफ्फरनगर की तरफ से तेजगति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवक दूर तक कार के साथ घसीटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह अपने घर का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में लगी तो परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंच कर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कार चालक नई दिल्ली निवासी रुचित जोशी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। चालक के खिलाफ मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----
ट्रेन की चपेट में आकर मौत
रोहान कलां। शहर कोतवाली के गांव जट नंगला निवासी महेंद्र (65) अपने गांव के बाहर रेलवे लाइनों की तरफ घूमने गए थे। वहां रेलवे लाइन पार करते समय वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। खेतों में काम करने वाले किसानों ने हादसों को देखा तो मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed