{"_id":"6acf7c62a7f64bf173054895","slug":"accusation-of-rape-and-making-an-obscene-video-over-a-period-of-six-months-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-183122-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अश्लील वीडियो बनाकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अश्लील वीडियो बनाकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
- जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने नहाते समय मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली थी। आरोप है कि इसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
आरोप है नौ अक्तूबर को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करते हुए महिला ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।