फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Land sought from the municipality for bridge construction and approach road at Moti Jheel.

Muzaffarnagar News: मोती झील पर पुल निर्माण, एप्रोच रोड के लिए पालिका से मांगी जमीन

Wed, 14 Oct 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Land sought from the municipality for bridge construction and approach road at Moti Jheel.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोती झील पर पुल का निर्माण चल रहा है लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण होने के बाद ही इस पर आवागमन शुरू हो सकेगा। एप्रोच रोड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने नगरपालिका से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। भूमि मिलने के बाद एप्रोच रोड का निर्माण कर पुल को आवागमन के लिए शुरू करने की दिशा में काम आगे बढ़ सकेगा।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से शामली रोड स्थित मोतीझील पर पुल का निर्माण करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। लगभग चार माह पहले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब पुल का मुख्य हिस्सा लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि, एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण पुल का प्रयोग शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुल के लिए एप्रोच रोड तैयार करने के उद्देश्य से नगरपालिका से भूमि मांगी गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से पुल पर आवागमन शुरू करने का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed