पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates took out a silent procession in protest against e-registration.

Muzaffarnagar News: ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Advocates took out a silent procession in protest against e-registration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ई पंजीकरण के विरोध में सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय पर दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं का धरना जारी है। सोमवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय पर ई पंजीकरण के विरोध में करीब 14 दिन से हड़ताल जारी है। जिसमें तहसील के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर अपने चैंबर बंद कर धरना दे रहे हैं। संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार सोमवार को सदर तहसील से मौन जुलूस निकाला गया। मीनाक्षी चौक होते हुए जुलूस शिव चौक पहुंचा। जहां ई पंजीकरण के विरोध में नारेबाजी की गई। वहां से रानी झांसी रोड होते हुए अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को विभिन्न मांगों से संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमेंं आरोप लगाया कि यह सरकार केवल अफसर चला रहे हैं। वे अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिनका मकसद मुख्यमंत्री की नजरोंं में अपने आपको को ऊंचा दिखाना है। चाहे उनकी बनाई नीति से जनता का कितना भी अहित हो जाए। योगेन्द्र कांबोज एडवोकेट, हाजी कमरुज्जमां एडवोकेट, संजय शिवम एडवोकेट, हेमंत कुमार, पारस हसीजा, मनोज पाल, सुशील त्यागी, दीपक कुमार, रेशु शर्मा, गोपाल, तहसीन अहमद, तसलीम अहमद, रेशु शर्मा अशोक त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- सरकार नहीं चेती तो होगा अर्धनग्न प्रदर्शन, भूख हड़ताल

जुलूस निकाल रहे अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर नहीं चेती तो उनका अगला कदम अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना होगा। सड़क जाम की जाएगी और रेल रोकेंगे। भूख हड़ताल करने का भी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed