{"_id":"6a42744430847146f103e128","slug":"husband-arrested-for-attempting-to-burn-his-wife-to-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174667-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संतान पैदा न करने से भी ससुराल वाले थे नाराज, मांग रहे थे पचास लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज में पचास लाख रुपये न देने व संतान पैदा न करने से नाराज विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी पति रथेड़ी निवासी शादाब को गिरफ्तार कर लिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस को उसके पिता सहित पांच परिजनों की तलाश है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी अमरीन अपनी ससुराल रथेड़ी में 27 जून को संदिग्ध हालत में जल गई थी। उसे दिल्ली उपचार के लिए भर्ती कराया है। उसके पिता साजिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने सात साल पहले बेटी की शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पचास लाख रुपये ससुराल वाले मांग रहे थे। उनकी बेटी संतान पैदा नहीं कर पाई।
विवाहिता की हत्या की योजना बनाने की सूचना पर रथेड़ी के प्रधान एहसान के घर गण्यमान्य लोगों की पंचायत हुई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी को ससुराल में रखने की बात उठाई।ससुराल वालों ने पचास लाख रुपये देने को कहा। बेटी के फोन न सुनने पर वादी ने 27 जून को सुबह अपने भतीजे अतीकुर्रहमान को भेजा तो उसे ससुराल में उनकी बेटी जली हुई हालत में मिली थी।
विज्ञापन
पति, ससुर कामिल, सास कुरैशा, ननद असबा, मुबस्सिरा व शहजादी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति को नेशनल हाईवे के पचेंडा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। - राजू कुमार साव, सीओ नई मंडी