{"_id":"6a4273754f11c051560c3471","slug":"the-school-was-branded-sakhawat-and-the-liquor-shop-was-labeled-jaula-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-174677-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्कूल पर गढ़ी सखावत और शराब के ठेके पर लिख दिया जौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्कूल पर गढ़ी सखावत और शराब के ठेके पर लिख दिया जौला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। जौला के ग्रामीणों ने एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को ज्ञापन देकर गांव के मुख्य मार्ग पर संचालित शराब का ठेका हटवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं गुजरती हैं। ग्राम प्रधान हाजी जमशेद ने कहा कि स्कूल की इमारत पर गांव गढ़ी सखावतपुर और ठेके पर गांव जौला लिखा गया है। जौला व गढ़ी सखावतपुर का मौजा एक है। खराब कार्यों पर जौला गांव का नाम लिखना गलत है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी कई ग्रामीण सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को एक ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके गांव के मार्ग पर संचालित शराब के ठेके का विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।
शराब के ठेके पर रोजाना शराबी आपस में झगड़ा करते हैं। छात्राओं का वहां से निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों ने शराब का ठेका हटवाने की मांग की। उप जिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को उनकी समस्या भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरिफ, बबलू, सलीम राणा, डॉ. मुबारिक व इकबाल आदि मौजूद रहे।