Muzaffarnagar: लेखपाल परीक्षा में नकल का आरोप, सिपाही ने मोबाइल से हल किए प्रश्न, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
मुजफ्फरनगर के दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान एक सिपाही पर मोबाइल फोन के जरिए नकल कराने का आरोप लगा है। अभ्यर्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने के आरोपों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र पर एक सिपाही मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, लेकिन उसके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 23 में मिलीभगत से मोबाइल फोन के जरिए प्रश्नपत्र हल कराया गया। कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि आरोपी को कथित रूप से मोबाइल के साथ पकड़ा गया था, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया गया और कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
यह भी पढ़ें: Amar Ujala Sting: 72 रुपये लीटर बिक रहा डीजल, वेस्ट यूपी-उत्तराखंड तक फैला तेल तस्करी का जाल, हुए बड़े खुलासे
अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
घटना के बाद परीक्षा केंद्र की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध होने के बावजूद मोबाइल फोन का इस्तेमाल गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है।