सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students Protest Overnight at IIMT University After MBA Student’s Death, Talks Held With Vice Chancellor

Meerut: छात्रा की मौत पर उबाल, रातभर धरने पर बैठे छात्र, वीसी से वार्ता के बाद बनी 10 सदस्यीय समिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्रा अनु गुप्ता की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। रातभर धरने के बाद सुबह वीसी ने छात्रों से वार्ता की। छात्रों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है।

Students Protest Overnight at IIMT University After MBA Student’s Death, Talks Held With Vice Chancellor
छात्रा की मौत पर जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में एमबीए छात्रा अनु गुप्ता की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर के बाहर छात्रों ने पूरी रात धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र लगातार कुलपति को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुलपति डॉ. दीपा शर्मा छात्रों के बीच पहुंचीं, जिसके बाद वार्ता शुरू हुई।

Trending Videos


रातभर चला धरना और हंगामा
छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध मौत के बाद दोपहर में परिजन विश्वविद्यालय पहुंचे। इसी दौरान कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बैनर फाड़े गए और कुछ बोर्ड भी तोड़ दिए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अन्नु आत्महत्या मामला: पहले पत्नी की मौत, अब बेटी की मौत से टूट गए पिता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

विज्ञापन

वीसी से बातचीत के बाद बनी समिति
सुबह कुलपति डॉ. दीपा शर्मा छात्रों से मिलने पहुंचीं। छात्रों ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इसके बाद 10 छात्रों की एक समिति बनाई गई, जो विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ वार्ता कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और छात्र निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगें
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। इनमें छात्रा अनु गुप्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा छात्रों ने छात्रा की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार विभागाध्यक्ष और छात्रावास वार्डन पर कार्रवाई, छात्रों पर लगाए जाने वाले जुर्माने को समाप्त करने और विभिन्न विभागों में निष्कासित छात्रों को तत्काल बहाल करने की मांग की। छात्रों ने यह भी मांग उठाई कि जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे।

सहारनपुर में हुआ अंतिम संस्कार
दूसरी ओर छात्रा अनु गुप्ता के शव को परिजन सहारनपुर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद छात्र समुदाय और परिजनों में गहरा आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed