सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Narcotic Capsules Worth 1 Crore Procured from Gorakhpur Three Arrested

Muzaffarnagar News: गोरखपुर से मंगाए एक करोड़ के नशीले कैप्शूल, तीन गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Narcotic Capsules Worth 1 Crore Procured from Gorakhpur Three Arrested
खालापार थाना पुलिस ने पकड़े नशीले कैप्सूल के सप्लायर। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत में खपाने के लिए छिपाए गए एक करोड़ रुपये के नशीले प्रतिबंधित 11 लाख 66 हजार 400 स्पासमोर कैप्सूल खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू में बनाए गए गोदाम से पुलिस ने बरामद कर लिए।

गिरोह का सरगना खतौली निवासी अश्वनी शर्मा समेत तीन आरोपी पकड़े गए। गोरखपुर से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कैप्सूल मंगाए गए थे। ट्रांसपोर्ट से कैप्सूल भेजने वाले सहित दो आरोपियों की तलाश है। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज की गई है। सूखे नशे की लत वाले लोगों को नौ रुपये कीमत का यह कैप्शूल 40 से 50 रुपये में बेचा जाता था। एक साल में यह गिरोह लगभग पांच करोड़ के कैप्सूल बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि खालापार पुलिस ने गहरा बाग वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर खतौली के जैन नगर मोहल्ला निवासी अश्वनी शर्मा और दयालपुरम निवासी विनोद कुमार से पूछताछ की। कार में दो कार्टून (पेटी) रखी मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

सख्ती से पूछने पर कार्टून में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं डाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड साल्ट से निर्मित स्पासमोर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल का खुलासा किया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर सुजड़ू के पास एक खंडहरनुमा गोदाम में छापेमारी कर वहां से 52 कार्टून में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की। कुल 54 कार्टून में 11 लाख 66400 कैप्सूल मिले।
मौके से गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी यशपाल ग्रोवर को पकड़ा गया। गिरोह ने उसे निगरानी के लिए छोड़ा था। आरोपी अश्वनी की खतौली में किताबों की दुकान है। विनोद ने मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। यशपाल ग्रोवर एमआर था लेकिन हाल ही में उसने नौकरी छोड़ी है।
कुछ देर पहले उनका साथी थाना भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी अश्वनी सहरावत भी गोदाम से गया था। यह गोदाम उसी का था।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। अश्वनी सहरावत व शशांक की तलाश है। यह कैप्सूल डॉक्टर की सलाह ही खरीदे व बेचे जा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सिटी अमृत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed