{"_id":"6a21cdbcd7845865590e6d65","slug":"assistant-engineer-of-public-works-department-arrested-for-giving-false-information-about-robbery-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172811-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लूट की झूठी सूचना देने पर पकड़ा गया लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लूट की झूठी सूचना देने पर पकड़ा गया लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के पचैंडा रोड पर नोएडा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अभिनव से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूटने का मामला फर्जी निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता रुपये के लिए बार-बार कर रहे थे, इसी वजह से लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
नई मंडी कोतवाली के पचैंडा रोड पर एसबीआई की शाखा के पास रहने वाले सहायक अभियंता ने अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि वह मेरठ से आने के बाद ई रिक्शा से पचैंडा रोड अपने घर जा रहे थे। रिक्शा से जैसे ही घर से पहले उतरे तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उसका बैग लूट ले गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच की तो मामला झूठा पाया।
सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी को किसान क्रेडिट कार्ड का दो लाख 90 हजार रुपये जमा करना था। उसके पिता उस पर भुगतान के लिए दबाव बना रहे थे। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने घर जाकर पिता को लूट की सूचना दी थी। जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी दीपक मावी की ओर से झूठी सूचना देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos