सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA demolished illegal plotting on 77 bigha land.

Muzaffarnagar News: एमडीए ने 77 बीघा भूमि में ध्वस्त कराई अवैध प्लाटिंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished illegal plotting on 77 bigha land.
कुकड़ा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करता एमडीए का बुलडोजर। स्रोत-एमडीए - फोटो : आजाद राइनी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के निर्देश पर 77 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग कर कराए गए निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया गया। बिना मानचित्र स्वीकृति निर्मित कराए गए एक गोदाम और दो दुकानों को भी सील कर दिया गया।
Trending Videos

एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह नहीं बताया कि कुकड़ा में रजबहा पटरी भोपा रोड पर सुनीता राठी, श्याम बंसल की ओर से लगभग छह बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग की गई थी। जबकि भोपा रोड से पचैंडा रोड जाने वाली सड़क पर मांगेराम और अंकित बंसल की ओर से लगभग पांच बीघा भूमि में अवैध आवासीय प्लाटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमेश कुमार की ओर से कुकड़ा क्षेत्र में लगभग 66 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से अवैध प्लॉटिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि एमडीए ने कार्यवाही करते हुए अवैध प्लाटिंग कर किये गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त कच्ची सड़क पर मुसा द्वारा 400 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित एक व्यावसायिक गोदाम एवं रामपुर तिराहे पर उज्जीवन बैंक के पीछे सरकारी नाली पर मंदिर के बगल में निर्मित दो व्यवसायिक दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed