सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The injured was admitted to Meerut, but the police did not register an FIR.

Muzaffarnagar News: घायल मेरठ में भर्ती, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The injured was admitted to Meerut, but the police did not register an FIR.
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर हुए हादसे में घायल सोरम गांव के शेखर का मेरठ में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में एजेंसी संचालक की पत्नी शामली के कनियान गांव निवासी सारिका के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। आरोपी गांव की निवर्तमान प्रधान और वर्तमान में प्रशासक है।

घायल शेखर के तहेरे भाई लक्ष्य बालियान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी कार चालक महिला सारिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। घायल के परिजन विपिन बालियान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है। यदि पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करती तो एसएसपी से मुलाकात की जाएगी। उधर, एजेंसी संचालक का कहना है कि कार को उसकी पत्नी नहीं चला रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि हादसे के बाद फैसला हो गया था। तहरीर देने की बात सामने आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी का कहना है कि कय्यूम के परिवार और एजेंसी संचालकों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

---
ये था मामला
शाहपुर में मुजफ्फरनगर रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गैस गोदाम पर मंगलवार सुबह सिलिंडर लेने के लिए पलड़ी निवासी कय्यूम और सोरम निवासी शेखर गए थे। इसी दौरान गैस एजेंसी के मालिक बाबूराम की पत्नी कनियान गांव की प्रधान-प्रशासक सारिका अपनी गाड़ी को बैक करने लगी। मोपेड़ पर पीछे खड़ा कय्यूम और शेखर कार की चपेट में आ गए। कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेखर घायल है।
---
गणमान्य लोगों ने करा दिया था समझौता
हादसे के बाद गैस एजेंसी पर कय्यूम के परिवार और एजेंसी संचालक के बीच समझौता हो गया था। पीड़ित परिवार ने किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया करने से इंकार कर दिया था। उधर, मेरठ में उपचाराधीन शेखर के परिवार ने प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।
---
सारिका पर लगाया कार चढ़ाने का आरोप
शाहपुर। सोरम के लक्ष्य ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि भाई शेखर के साथ सिलिंडर लेने गए थे। वहां उनकी गैस एजेंसी मालिक की पत्नी सारिका उर्फ डोली से कहासुनी हो गई। सारिका अपने गांव कनिंयान की प्रधान भी हैं। विवाद बढ़ने पर सारिका ने जान से मारने की नीयत से अपनी कार उन पर चढ़ा दी। शेखर को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने सारिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed