{"_id":"69b071cb9e840c409f03eb7c","slug":"automated-weather-station-to-be-built-in-shahpur-mou-with-iitm-pune-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-166784-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर में बनेगा स्वचालित मौसम केंद्र, आईआईटीएम पुणे से समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर में बनेगा स्वचालित मौसम केंद्र, आईआईटीएम पुणे से समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) पुणे के सहयोग से स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय और आईआईटीएम पुणे के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। स्थानीय मौसम संबंधी सटीक आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिससे शिक्षा, शोध और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।
आईआईटीएम पुणे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है। यह केंद्र हवा की गति और दिशा, तापमान, आर्द्रता तथा वायुदाब जैसे मौसमी मानकों का रिकॉर्ड रखेगा। इन आंकड़ों से स्थानीय स्तर पर मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। समझौता ज्ञापन पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार और आईआईटीएम पुणे के परियोजना वैज्ञानिक नीतिग सिंह ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के बीच अकादमिक और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
-- -- -- --
एनसीआर में स्थापित होंगे 185 स्वचालित मौसम केंद्र
एनसीआर क्षेत्र में करीब 185 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक शोध एवं प्रशिक्षण मंच बनेगा। यह डाटा उच्च शिक्षा, शोध कार्यों, कृषि, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन अध्ययन में उपयोग किया जा सकेगा। इससे जल संसाधन प्रबंधन तथा ग्रामीण और शहरी विकास योजनाओं के निर्माण में भी मदद मिलेगी।
Trending Videos