{"_id":"69b072dabb68d46f19008aef","slug":"lpg-available-supply-of-commercial-cylinders-stopped-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-166779-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रसोई गैस उपलब्ध, व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रसोई गैस उपलब्ध, व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोकी
विज्ञापन
रुड़की रोड पर ई-रिक्शा में भरकर ले जाए जाते व्यावसायिक सिलेंडर। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम भी लागू कर दिया गया है। होटल, बैंक्वेट हॉल, ढाबों पर आपूर्ति बाधित होने से आने वाले दिनों में व्यवसाय प्रभावित हो सकता है।
ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते किल्लत बढ़ने लगी है। शुक्रवार को घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। समस्या बढ़ने पर अब बुकिंग की समय सीमा भी 25 दिन कर दी गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय का कहना है कि घरेलू रसोई गैस के मामले में कोई संकट नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
-- -- -
आईजीएल ने वैकल्पिक व्यवस्था की दी सलाह
जनपद में पीएनजी की आपूर्ति कर रही कंपनी आईजीएल की ओर से मौजूदा संकट को देखते हुए व्यवसायिक उपभोक्ताओं को ई-मेल कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। कंपनी के जनपद प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कंपनी के पास भरपूर गैस है। हालात को ध्यान में रखते हुए 131 औद्योगिक एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को मेल के माध्यम से आगाह किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में उनके 73 व्यवसायिक उपभोक्ता है। जो होटल और रेस्टोरेंट हैं।
-- -- -
व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल संचालक राकेश कंसल का कहना है कि खाने की व्यवस्था पार्टी की ओर से कैटरर करता है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से कैटरर के समक्ष दिक्कत आएगी।
-- -- -
ईंधन के रूप में पीएनजी कर रहे प्रयोग, संकट गहराने के आसार
मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट के संचालक पीयूष अग्रवाल का कहना है कि उनके यहां ईंधन के रूप में आइजीएल कंपनी की पीएनजी गैस प्रयोग की जाती है। भविष्य के संकट को देखते हुए कंपनी की ओर से ई-मेल कर सलाह दी गई कि ईंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखी जाए। मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट स्वामी हरेन्द्र सिंह का कहना है कि ईधन संकट गहराने की आशंका है। आईजीएल कंपनी की ओर से मेल कर इसके संकेत दिये गए हैं। उन्हेंं ईंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- -
जनपद में गैस उपभोक्ताओं की स्थिति
- सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन 640444
- काॅमर्शियल गैस कनेक्शन -2791
- उज्जवला लाभार्थी -247646
- आईजीएल घरेलू कनेक्शन -54846
-- -- -- -- -
उपभोक्ताओं के लिए ओटीपी अनिवार्य
फोटो समाचार
बुढ़ाना। एचपी गैस एजेंसी बुढ़ाना के मालिक नजर मोहम्मद त्यागी व शबनम बानो ने बताया कि नए कनेक्शन बंद हो गए है। ऑनलाइन बुकिंग में 21 दिन की डिलीवरी अब 31 दिन बाद मिलेगी। उपभोक्ता को ओटीपी अथवा डीएससी देना अनिवार्य होगा। कोई भी कर्मचारी अथवा गैस एजेंसी मालिक हड़ताल पर नहीं जाएगा।
-- -- -
समस्या बढ़ने का खतरा : प्रीति सिंह
शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण शादी समारोह की समस्या गंभीर हो गई है। ओटीपी बिना गैस का सिलिंडर नहीं मिलता। आने वाले समय में पेट्रोल व डीजल की समस्या भी गंभीर होने की संभावना है।
-- -
शादियों के लिए बढ़ेगी परेशानी : थाम सिंह
फोटो
फुगाना के पूर्व प्रधान थाम सिंह ने बताया कि परिवार में शादी समारोह के लिए गैस की जिम्मेदारी स्वयं ली थी। पड़ोसियों से खाली गैस सिलिंडर तो मिल गए है, लेकिन बुकिंग 31 दिन बाद होगी। यह समस्या गंभीर है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संकट में प्लास्टिक उद्योग, पॉलिथीन बैग्स के दाम भी डेढ़ गुना हुए
फोटो-
मुजफ्फरनगर। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हो रही है। जिस कारण प्लास्टिक दाना के दाम डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गए है। जनपद में प्लास्टिक दाना यानी प्लास्टिक पॉलीमर से अन्य सामान बनाने की कई इंडस्ट्री संचालित है। खाड़ी के देशों से कच्चे माल की आवाजाही बंद होने के कारण इसके दाम में डेढ गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई।
कच्चे माल के दाम बढ़ने और बढ़े दामों पर तैयार माल का आर्डर नहीं मिलने से उत्पादन इकाइयों में काम बंद हो गया है। भोपा रोड पर हाईलैक्स प्लास्टो इंडस्ट्री के संचालक संजय गोयल का कहना है कि उनकी इकाई में प्लास्टिक ग्रेनुअल्स से पैकेजिंग और पॉलिथिन बैग्स आदि बनाए जाते हैं, कच्चे माल के दाम 15 से 20 प्रतिशत बढ़ने के कारण उत्पादन रोकना पड़ रहा है।
सेल्फ एडहेसिव पेपर के दाम बढ़े, स्टीकर बनने हुए महंगे
नई मंडी में प्रिंट ग्लेमर इंडिया के संचालक अनमोल अग्रवाल का कहना है कि सेल्फ एडहेसिव पेपर का प्रयोग फार्मा, पेस्टसीसाइट्स और कॉस्टमेटिक्स आदि के लेबल वाले स्टीकर बनाने में किया जाता है। अब कंपनी की ओर से भविष्य में बढ़े दामों पर ही सेल्फ एडहेसिव पेपर की सप्लाई देने की बात कही गई है।
Trending Videos