{"_id":"69beedcaab019463c900749d","slug":"baghpat-defeated-meerut-in-the-open-state-kabaddi-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1138682-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ओपन स्टेट कबड्डी में बागपत ने मेरठ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ओपन स्टेट कबड्डी में बागपत ने मेरठ को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लीग मुकाबलों में मथुरा ने सुल्तानपुर को 39-31 से हराया। बागपत ने मेरठ को 32-16 से, जबकि शामली ने बिजनौर को 34-15 से और हापुड़ को 32-15 से मात दी।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ लीग मैच खेले गए। मेजबान मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को 25-15 से पराजित किया। मथुरा ने गाजियाबाद को 38-13 से, बिजनौर ने हापुड़ को 32-19 से और सुल्तानपुर ने गाजियाबाद को 45-36 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इससे पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जनपद हापुड़ व शामली की टीम के बीच मैच का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान दे रही है।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों और निर्णायकों का भी स्वागत किया गया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, डॉ. राजीव कुमार, रामपाल सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव बालेंद्र कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos