{"_id":"5eabf7c08ebc3e90240f731e","slug":"bhim-armys-district-president-arrested-case-filed15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, डॉक्टर की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, डॉक्टर की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Fri, 01 May 2020 04:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में हुए संघर्ष मामले में घायलों के उपचार को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा करने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उपकार बावरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।चिकित्साधिकारी की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुरकाजी में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। देर रात जब घायलों को जिला अस्पताल लाया गया तो भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उपकार बावरा भी समर्थकों के साथ अस्पताल जा पहुंचे। आरोप है कि मौके पर मौजूद डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: क्वारंटीन सेंटर की पानी से कर दी धुलाई, मचा हड़कंप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उपकार बावरा को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चिकित्साधिकारी मशकूर आलम द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी उपकार बावरा पुत्र अतर सिंह निवासी अलमासपुर के खिलाफ धारा-269, 270, 332, 504, 506 आईपीसी के साथ ही धारा-51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व धारा-3 (2) महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/