{"_id":"6a29c0f751eca3baf40ac5cc","slug":"candidates-asked-for-directions-map-took-them-59-km-away-from-exam-centre-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-173268-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अभ्यर्थियों ने पूछा रास्ता, परीक्षा केंद्र से 59 किमी दूर ले गया मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अभ्यर्थियों ने पूछा रास्ता, परीक्षा केंद्र से 59 किमी दूर ले गया मैप
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे गाजियाबाद के अभ्यर्थी : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मैप के भरोसे चले 150 से ज्यादा अभ्यर्थी रास्ता भटक गए। नई मंडी स्थित परीक्षा केंद्र दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के बजाए मैप अभ्यर्थियों को 59 किमी दूर शामली के चौंदाहेड़ी गांव ले गया। गलती समझ में आते ही अभ्यर्थी वापस लौटे। गाजियाबाद के चार उम्मीदवारों की परीक्षा छूट गई। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर भर्ती बोर्ड के साथ गूगल को सूचना दी गई है।
गाजियाबाद के सदरपुर निवासी धर्मेंद्र, विशाल, लोनी के अरुण और अतरौली निवासी नकुल ने बताया कि वह अलग-अलग बाइक पर सवार होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। मैप के भरोसे सफर किया। सुबह करीब नौ बजे चौंदहेड़ी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों से दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज का पता पूछा तो गलती का अहसास हुआ।
वह वापस मुजफ्फरनगर के लिए निकले लेकिन तब तक उनकी परीक्षा छूट गई थी। अभ्यर्थियों ने केंद्र व्यवस्थापक के अलावा डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है, जिसके आधार पर भर्ती बोर्ड से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
चार नहीं...चौंदाहेड़ी पहुंचे 150 अभ्यर्थी
मुजफ्फरनगर। शामली के चौंदाहेड़ी गांव के रहने वाले आशीष ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रोजाना अभ्यर्थी गांव पहुंचे। इनमें सभी ने परीक्षा केंद्र दीपचंद ग्रेन चैंबर के विषय में ग्रामीणों से पूछा। समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी किसी तरह वापस परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए लेकिन देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थी समय को कवर नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार को 150 से अधिक अनुमानित अभ्यर्थी पहुंचे। चौंदीहेड़ी के ग्रामीण सतवीर, मनोज और विनय ने दावा किया कि सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बुधवार को आए लेकिन तीन दिन में यहां पर करीब तीन सौ अभ्यर्थी पहुंचे। ब्यूरो
-- -- -- --
भविष्य के लिए यह दिए जाएंगे सुझाव
अभ्यर्थियों की मांग के हिसाब से भर्ती बोर्ड से भविष्य में परीक्षा प्रवेश-पत्र पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए क्यूआर कोड अंकित करने का सुझाव दिया जाएगा। इससे अभ्यर्थी रास्ता नहीं भटकेंगे।
-- -- -- --
अभ्यर्थी बोले...इस तरह तलाशी थी लोकेशन
अभ्यर्थी अरुण मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर आने के लिए मैप पर काॅलेज का नाम, पिन कोड और प्रवेशपत्र पर लिखा पूरा पता डाला गया। इसके बाद उन्होंने सफर शुरू किया लेकिन वह चौंदाहेड़ी गांव पहुंच गए। दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग रखी।