सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Canter hits car, groom's brother killed, six injured

Muzaffarnagar News: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, दूल्हे के भाई की मौत, छह घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Canter hits car, groom's brother killed, six injured
शाहपुर । सोरम गेट पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार ।फोटो स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के बुढ़ाना रोड पर गांव सोरम के गेट नंबर दो के पास बरातियों की कार में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दूल्हे के चचेरे भाई 36 वर्षीय तराबुद्दीन की मौत हो गई। मृतक का बेटा, चालक सहित कार में सवार आधा दर्जन बराती घायल हो गए।
Trending Videos

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव भसाना निवासी आरिफ की बरात बुधवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा जा रही थी। बरात में दूल्हे के चचेरे भाई तराबुद्दीन व उसका 10 वर्षीय पुत्र अद्दु के अलावा गांव के ही 22 वर्षीय सलमान, 27 वर्षीय शाकिर व बागपत जनपद के गांव बिनोली निवासी सलमान के अलावा मालिक व कार चालक अहसान कार में सवार होकर शादी में शामिल होने गांव तिस्सा जा रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बुढ़ाना रोड पर गांव सोरम के गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो कार में सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल तराबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कैंटर को छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई।

शाहपुर । सोरम गेट पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार ।फोटो स्रोत सोशल मीडिया

शाहपुर । सोरम गेट पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार ।फोटो स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed