सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: मकान का जाल काटकर नकदी और जेवर चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव में चोरों ने चचेरे भाई की शादी में गए अजय के मकान का जाल काटकर 12 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह चोरी का पता चलने पर अजय ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
Trending Videos

बड़ागांव निवासी अजय ने बताया कि मंगलवार को मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपने चचेरे भाई की शादी में गया हुआ था। मंगलवार देर रात में चोर मकान के आंगन में लगा लोहे का जाल काटकर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला मिलने पर फोन करके बताया। उन्होंने मकान में जाकर देखा तो जाल कटा और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed