सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, साथी घायल...नौ आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime news
भाजपा नेता पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार फोटो पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह से लौट रहे भाजपा हनुमत मंडल के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक गोयल और उनके साथियों का टैक्सी चालक के साथ विवाद हो गया। वसुंधरा कट के पास चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद भाजपा नेता और उसके छह साथियों पर हमला किया गया। आरोप है कि भाजपा नेता को गमछे से गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

शहर कोतवाली के मोहल्ला कुंंदनपुरा निवासी अभिषेक गोयल अपने साथी कार्यकर्ता दीपक, सौरभ सैनी, अनुज सैनी, आशु सैनी और दो अन्य के साथ टैक्सी से दौराला के पास गांव सहसपुर में एक शादी समारोह में गए थे। रविवार रात वापस लौटते समय कार चालक के साथ कहासुनी हो गई। सिविल लाइन थाने के वसुंधरा अंडरपास के पास कार चालक खालापार निवासी अदनान ने गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मौके पर पहले दो गाड़ियों में 15-20 युवक खड़े थे। चालक व उन युवकों ने सभी पर हमला कर दिया। भाजपा नेता को गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए। घायलों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया।

देर रात में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना पुलिस ने थाना खालापार के जामियानगर निवासी अब्दुल्ला, सावेज त्यागी, अजीम, अंबा विहार निवासी सुभान, कुंगर पट्टी सुजड़ू निवासी फैज राणा, हैदर व खालापार निवासी अदनान व सिविल लाइन थाने के सरवट निवासी ताबिश को गिरफ्तार किया। आरोपियों की दो कार भी बरामद की है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
-----
चालक को नशा करने से रोकने पर बढ़ा विवाद
वादी अभिषेक गोयल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने शादी समारोह में चालक को नशा करने से मना किया था तब कहासुनी हुई थी। इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया। उनके गले में गमछा डाल कर हत्या करने का प्रयास किया। उनके अन्य साथियों को कार में बंद किया था। कार में बंद भाजपा कार्यकर्ता किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकले, तब तक हमलावर भाग गए।
-----
राज्यमंत्री और अन्य भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल
कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद अमित गोयल, दीपक मित्तल, शलभ गुप्ता ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed